बाराबंकी।जनता की समस्याओं का त्वरित गति के साथ निस्तारण संभव हो सके इस उद्देश्य से सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन तहसील नवाबगंज में जिलाधिकारी डॉ आदर्श सिंह की अध्यक्षता में आहूत हुआ। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान विद्युत विभाग, पुलिस विभाग, राजस्व विभाग, भूमि विवाद आदि सम्बन्धित मामले प्रस्तुत हुए। जिलाधिकारी ने जनता की समस्याओं को बहुत ही गंभीरता के साथ सुनने के उपरांत विभागीय अधिकारियों के माध्यम से मौके पर ही उनका निराकरण करने के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान कुल 111 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत हुए। जिलाधिकारी द्वारा मौके पर 07 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किया गया। उन्होंने कहा कि जिन शिकायतों का निस्तारण मौके पर नहीं हो सका है संबंधित अधिकारी शिकायतों का गुणवत्ता के साथ निस्तारण सुनिश्चित करें। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान राजस्व विभाग से सम्बन्धित 52 प्रार्थना पत्र, पुलिस विभाग से सम्बन्धित 17 प्रार्थना पत्र, विकास से सम्बन्धित 23 प्रार्थना पत्र, समाज कल्याण विभाग से सम्बन्धित 01 प्रार्थना पत्र, चकबन्दी विभाग से सम्बन्धित 01 प्रार्थना पत्र, विद्युत विभाग से सम्बन्धित 02 प्रार्थना पत्र, सिंचाई एवं बाढ़ से सम्बन्धित 01 प्रार्थना पत्र, नगर विकास के 02 प्रार्थना पत्र, वन विभाग से सम्बन्धित 01 प्रार्थना पत्र, तथा अन्य विभाग से सम्बन्धित 11 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत हुए।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डा0अनुराग वत्स, उपजिलाधिकारी नवाबगंज, जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक, उपनिदेशक कृषि, जिला कृषि अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, अपर जिला सूचनाधिकारी सहित सम्बन्धित जनपद स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।