सतीश शर्मा ने पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप को 32402 मतों हराकर लहराया भाजपा का परचम


 

बाराबंकी। दरियाबाद विधानसभा क्षेत्र में सतीश चंद्र शर्मा ने सपा के कद्दावर नेता पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप को 32402 मतों से हराकर दोबारा भारतीय जनता पार्टी के ध्वज पताका फहराया। सतीश चंद शर्मा को 128219 मत प्राप्त है वहीं पर सपा के अरविंद सिंह गोप को मात्र 95817 मत प्राप्त हुए बहुजन समाज पार्टी के जग प्रसाद रावत को 28361 तथा इंडियन कांग्रेश पार्टी की चित्र वर्मा को मात्र 2301 मत प्राप्त हुए।

 *

विधानसभा क्षेत्र में जगह-जगह पर मनाया गया जीत का जश्न* 

विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह पर जीत का जश्न मनाया गया। जगह जगह पर कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों के साथ खुशी जाहिर की तथा सतीश चंद्र शर्मा का जगह-जगह पर फूल मालाओं से स्वागत किया गया तथा एक दूसरे को मिठाईयां खिलाकर जीत की बधाइयां दी गई भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता, प्रमेन्द्र विक्रम सिंह, रमाशंकर तिवारी,लकी सिंह, आशीष सिंह  सहित ओमू अवस्थी सहितहजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने ने मिठाई खिलाकर एक दूसरे को जीत की शुभकामनाएं दी

भाजपा को दरियाबाद विधानसभा क्षेत्र में 46.87  प्रतिशत  मत प्राप्त हुए तो ही समाजवादी पार्टी को 35.3%  मत प्राप्त हुए वहीं बसपा को मात्र 10 दशमलव 37 प्रतिशत मत प्राप्त हुए।